To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

Tunisha Sharma Suicide: मौत से 6 घंटे पहले तुनिशा शर्मा ने किया था यह पोस्ट, को-एक्टर गिरफ्तार


नई दिल्ली। Tunisha Sharma Suicide : 'दास्तान-ए-कबूल' की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार की शाम उन्होंने मेकअप सेट रूम में अपनी जान दे दी। 20 साल की उम्र में अचानक उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा होना बाकी है। वहीं, इस खबर ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि मौत से लगभग छह घंटे पहले तुनिषा शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं। तुनिषा शर्मा के फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि छह घंटे में ऐसा क्या हुआ होगा, जो उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। मौत से छह घंटे पहले तुनिषा ने स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वो कभी रुकते नहीं।' तुनिशा की सोशल मीडिया पर यह आखिरी पोस्ट देखकर लोग शॉक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तुनिशा काफी एक्टिव थीं।

सोशल मीडिया पर तुनिषा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में 'फितूर', 'बार-बार देखो', 'दबंग 3' और 'कहानी 2' शामिल है। फिल्म 'फितूर' और 'बार-बार देखो' में उन्होंने यंग कटरीना कैफ का रोल प्ले किया था।

तुनिशा ने मौत से करीब 6 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया था। वाइट और बेबी पिंक कलर में ड्रेस पहने तुनिशा इस फोटो में अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जो अपने पैशन में आगे बढ़ रहे होते हैं, वो रुकते नहीं हैं।' तुनिशा की आखिरी पोस्ट पर उनके फैन्स के कमेंट्स बढ़ते जा रहे हैं और वो शॉक्ड हैं। 

तुनिशा के आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- '6 घंटे पहले तुमने पोस्ट किया था और अब सुसाइड... ये कैसी दुनिया में रह रहे हैं हम?' एक अन्य फैन ने तुनिशा की इस पोस्ट पर RIP लिखते हुए कहा- 'अलीबाबा में शहजादी मरियम के रोल में आपका पहला अपीयरेंस कभी नहीं भूलूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितने दुख की बात है. ये कदम उठाने से पहले वो ना जाने कितने कुछ से गुजर रही होगी।' 

को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात शीजान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments