बलिया। हल्दी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान देव सिंह की स्मृति में 350 से अधिक स्कूली बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण किया गया। सेनानी के ज्येष्ठ पुत्र सेवानिवृत शिक्षक अजेय किशोर सिंह के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल हल्दी पर पहुंचे परिजनों व शुभचिंतकों ने बच्चों में कॉपी-पेन वितरित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
इस मौके पर बीईओ राजीव गंगवार, प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर, परमात्मा नंद सिंह, रामायण सिंह, मनीष सिंह भरसौता प्रधान, शशिकांत ओझा, बृज किशोर पाठक, नंद जी सिंह, हृदयानंद जी सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान शिवजी यादव, कुणाल सिंह, अजमू, नितेश सिंह, रिंकू सिंह, संतोष सिंह, अजहर हुसैन, बृज भूषण पांडे, निर्मला सिंह, अर्चना सिंह, पूजा, सविता, लालटू, राजीव दुबे, राम जी पाण्डेय इत्यादि मौजूद रहे।
'आजाद हिन्द फौज' के कर्मठ सिपाही रहे भगवान देव सिंह
01 जून 1917 को हल्दी गांव में जन्में भगवान देव सिंहके रग-रग में देश भक्ति का जज्बा था। युवावस्था में कदम रखते ही भगवान देव सिंह आर्मी में भर्ती होने का शौक पाल लिए। इस बीच नेताजी सुबाष चंद्र बोस के आह्वान पर भारत माता को आजादी दिलाने के लिए 'आजाद हिंद फ़ौज' में योगदान देने के लिए भगवान देव सिंह निकल पड़े और नेताजी के साथ 'आजाद हिन्द फौज' के कर्मठ सिपाही बन डटे रहे।
एकता का मिसाल है परिवार
भगवान देव सिंह के चार पुत्रों में सबसे बड़े विजय किशोर सिंह पुलिस विभाग, अजेय किशोर सिंह पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी, हरि किशोर सिंह व छोटे पुत्र महीप किशोर सिंह राजस्व विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं। वहीं, चार पुत्रों के बीच में इनके 12 पौत्र और 6 पौत्रियां हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में अपने घर-परिवार का मान बढ़ा रहे है। इनमे अरुण पुलिस पुलिस विभाग, संतोष सिंह शिक्षा विभाग, विनोद सिंह पुलिस विभाग, प्रमोद सिंह बिजनेस, अरविंद सिंह सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग, अनिल सिंह प्रोफेसर, डॉ मनीष सिंह प्रवक्ता इन्टर इंटर कॉलेज बादिलपुर, मुकेश सिंह एयरफोर्स, राकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक, आलोक सिंह आबकारी निरीक्षक, डॉ अवनीश सिंह एमबीबीएस, सुनील सिंह सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
0 Comments