बलिया। बांसडीह रोड क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शहीद जवान की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बलिया-बांसडीह मार्ग पर स्थित शहीद जवान रामाशंकर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने किया। श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में हम अपने शहीदों एवं समाज सुधारकों के जीवन से सीख लेकर ही देश को आगे ले जा सकते हैं। युवा पीढ़ी को जवानों के देश के प्रति समर्पण से सीख लेनी चाहिए।
कहा कि जब सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर सरहद की सुरक्षा करते हैं, तब हम अपने देश के अंदर चैन की नींद सो पाते है। सेना के जवानों का सम्मान सर्वोपरि है। इनके बलिदानों के बल पर ही आज देश सुरक्षित है। भारत के सैनिक दुनिया के सैनिकों में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं शहीद सैनिक के प्रति समाजवादी पार्टी एवं क्षेत्र के समस्त नागरिकों के तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सुशील पाण्डेय 'कान्हजी', अशोक यादव, मनोज वर्मा, विजय सिंह, चंद्रभान यादव आदि लोग उपस्थित है।
0 Comments