बलिया। सुरहा ताल पक्षी विहार महोत्सव 2022 में शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवां कलां के बच्चों ने जीव जंतु एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का अद्भुत मंचन कर जिलाधिकारी का दिल जीत लिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ट्वीट कर न सिर्फ सराहना की है, बल्कि सभी प्रतिभावान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।
बता दे कि सुरहा ताल पक्षी विहार महोत्सव 2022 का आयोजन कर जिला प्रशासन ने विकास की नई राह दिखाई है। यह न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा है, बल्कि नाविकों के अलावा कई लोगों को रोजगार भी मिला है। आमजन ही नहीं, सांसद, मंत्री और विधायक तक जिलाधिकारी की Positive सोच की तारीफ कर रहे है।
महोत्सव के दूसरे दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवा कलां के प्रधानाध्यापक शंकर रावत ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ प्रतिभाग किया, जहां बच्चों ने जीव जंतु एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का अद्भुत मंचन कर हर किसी का दिल जीत लिया। ट्वीट के जरिये जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा है।
0 Comments