हल्दी पुलिस ने कल्याण सिंह को दबोचा
बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों (अवैध शस्त्र तस्करों) के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हल्दी पुलिस ने देशी तमंचा मय कारतूस 315 बोर के साथ कल्याण सिंह उर्फ इन्द्रजीत सिंह पुत्र सूर्य बली सिंह (निवासी बादिलपुर गहलौत बस्ती थाना हल्दी) को बादिलपुर भरखोखा एनएच 31 के पास से गिरफ्तार किया है। यह सफलता उप निरीक्षक राधेश्याम सरोज, कां. राकेश पाल व अमन सिंह को मिली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया।
खेजुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा विशाल
पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों (अवैध शस्त्र तस्करों) के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेजुरी पुलिस ने विशाल ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर (बालूपुर थाना खेजुरी, बलिया) को बालुपुर रोड चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। विशाल के कब्जे से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। यह सफलता उप निरीक्षक राघवराम यादव, एचसी मनोज चौहान व कां. नरेन्द्र शर्मा को मिली। पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।
रेवती पुलिस ने संजय को भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों (अवैध शस्त्र तस्करों) के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रेवती पुलिस ने संजय वर्मा पुत्र विशाल वर्मा (निवासी हड़िहाकला, रेवती, बलिया) को बुद्धीरामपुर हड़िहाकला तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। यह सफलता उप निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय, कां. प्रदीप मौर्या व अनिल चौधरी को मिली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया।
0 Comments