शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस को सफलता मिली है। थाने के उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र मय हमराह ने तहसील तिराहा बैरिया के पास से 02 अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें धीरज सिंह पुत्र बरमेश्वर सिंह (निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी) व निखिल पाण्डेय पुत्र स्व. राम निवास पाण्डेय (निवासी चन्दाडीह थाना उभाव) शामिल है। अभियुक्त धीरज सिंह के कब्जे से 01देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र के साथ एचसी लालमोहन शास्त्री, कां. चन्द्रजीत यादव, कुलदीप साहू थाना बैरिया जनपद बलिया व मनीष गोड़ शामिल रहे।
0 Comments