बलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल बांसडीह पर कार्य में जुटे सफाईकर्मी रविन्द्र कुमार पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपस्थित कर्मचारियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सकों के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बेरूआरबारी से 30 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल बांसडीह पर लगाई गयी थी। मंगलवार को सफाईकर्मी अपने कार्य में जुटे थे, तभी शिवरामपुर में तैनात सफाईकर्मी रविन्द्र कुमार पर मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। घायल रविन्द्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
इसकी जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राज्यंकर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौबे, बेरूआरबारी के ब्लाक अध्य्क्ष सुनील गौतम, जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री अभिनाश उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, उत्तर प्रदेश चतुर्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एच ऐन दुबे, मंत्री सतेंद्र सिंह, मुबारक हुसैन, लक्ष्मण यादव, महेश शर्मा, जय शंकर प्रजापति, कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला मीडिया प्रभारी अनुप गुप्ता अदि लोगों ने अस्पताल पहुंच कर हालचाल लिया।
0 Comments