बलिया। नगरा क्षेत्र के सिकरहटा में सड़क किनारे अचेतावस्था में खून से लथपथ मिली किशोरी अंततः जिन्दगी की जंग हार गई। बीएचयू में इलाजरत किशोरी की मौत शुक्रवार को हो गई। इसकी पुष्टि सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश्य ने की।
गौरतलब हो कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी 14 अक्टूबर 2022 की शाम अपनी सहेली के साथ मेला देखने गयी थी, जो घर नहीं लौटी। अगले दिन थाना क्षेत्र के ही सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ किशोरी अचेतावस्था की हालत में मिली थी। उसके हाथ के नसे धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। किशोरी का उपचार गंभीरावस्था में वाराणसी में चल रहा था, लेकिन उसकी चेतना नहीं लौटी और शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया था। वह जेल में है।
0 Comments