बलिया। नगर पालिका परिषद, बलिया में स्थित महर्षि भृगु जी नगर पालिका काम्पलेक्स बड़ा गड़हा बलिया की A1, A2, A3, A6, A9, B13, B16, C22, C24, C26, C28, C30, C31, C33, D43, D44, D45, D46, E52, E53, ESS, E57, F84 सभी 23 दुकानों की नीलामी गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की मौजूदगी में हुई। इन दुकानों पर दो या दो से अधिक फार्म जमानत धनराशि के साथ प्राप्त हुए थे।
गंगा बहुउद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट, बलिया में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में प्रीमियम राशि पर अधिकतम बोली ₹17.50,000/- लगाई गयी और 23 दुकानों के सापेक्ष ₹24770000/- प्रीमियम प्राप्त हुआ। नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों पर केवल एक फार्म जमानत धनराशि के साथ प्राप्त हुए है, उनके लिए व छूटी हुई दुकानों के लिए फार्म एवं पैसा जमा करने की अवधि 18.10.2022 से बढ़ा कर 28.10.2022 तक कर दी गयी है। साथ ही जाति-प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि भी 28.10.2022 तक बढ़ाई गयी है।
0 Comments