बलिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सात अक्टूबर को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने दी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलिया आ रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी का शुक्रवार को जनपद में जोरदार स्वागत किया जाएगा। वह 09 बजे सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वहां कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे।वापसी में व्यासी में श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामीजी द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल पर जाकर पुजा में भाग लेंगे। अपराह्न तीन बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक में हिस्सा लेंगे।
0 Comments