बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव से सटे दहताल के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना से घर-परिवार के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केवटलिया गांव निवासी सिपाही राजभर (19) पुत्र सरल राजभर शुक्रवार को छाड़न में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही सिपाही असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब चार घंटे बाद गांव के तैराक युवकों ने सिपाही का शव छाड़न से बरामद किया। सिपाही के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विजय कुमार गुप्ता
0 Comments