To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

04 अक्टूबर 2022 : देखिए दैनिक पंचांग के साथ आज का राशिफल


दिनांक 4.10.2022
तिथि नवमी
नक्षत्र उत्तराषाढ़
करण तैतुल
पक्ष शुक्ल
योग अतिगंड
वार मंगलवार

सूर्य-चंद्र संबंधी गणनाएं 
सूर्योदय 06:30:31
चंद्रोदय 14:34:01
चंद्र राशि मकर
सूर्य राशि  कन्या
सूर्यास्त 18:24:
चंद्रास्त 01:48:12
ऋतु शरद

हिंदू मास- एवं-वर्ष
शक सवत्सर १९४४  
विक्रम संवत २०७९  
हिजरी सन् १४४३
सूर्य दक्षिणायण
दिशा शूल उत्तर

शुभ-अशुभ समय
राहुकाल 15:25 - 16:54
गुलिक काल 12:27 - 13:56
अभिजीत 12:03 - 12:51
यम गंट 09:29 - 10:58
अमृतकाल 16:52 से 18:22 

दिन का चौघड़िया
रोग 06:31 - 07:59 अशुभ
उद्वेग 07:59 - 09:29 अशुभ
चर 09:29 - 10:58 शुभ
लाभ 10:58 - 12:27 शुभ
अमृत 12:27 - 13:56 शुभ
काल 13:56 - 15:25 अशुभ
शुभ 15:25 - 16:54 शुभ
रोग 16:54 - 18:23 अशुभ

चोघडिया, रात
काल 18:23 - 19:54 अशुभ
लाभ 19:54 - 21:25 शुभ
उद्वेग 21:25 - 22:56 अशुभ
शुभ 22:56 - 00:27शुभ
अमृत 00:27 - 01:58शुभ
चर 01:58 - 03:29शुभ
रोग 03:29 - 05:00अशुभ
काल 05:00 - 06:31अशुभ

ध्यान रहे
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेन गेट पर मां लक्ष्मी के शुभ चरण चिह्न लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे घर में धन-संपदा की कोई कमी नहीं रहती। मां लक्ष्मी के चरण चिह्न को दरवाजे के नीचे लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे वे काफी प्रसन्न होती हैं और परिवार के लोगों में खुशहाली बढ़ती है। आप चाहें तो मां लक्ष्मी के साथ ही धन के देवता कुबेर के शुभ चरण चिन्ह भी मेन गेट पर लगा सकते हैं।

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल 

मेष
आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। अच्‍छा होगा।

वृषभ
आज व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थ्‍िाति अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुल मिलाकर यह अच्‍छी स्थिति है। कुल मिलाकर शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन
आज जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से बेहतर कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क
आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार भी बेहतर हो रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

सिंह
आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कन्‍या
आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही दिख रहा है। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला
आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सी चिंताकारी है। व्‍यापार आपका अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक
आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। थोड़ा सा गृहकलह दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु
आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। ये सकारात्‍मक ऊर्जा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर
आज धन का आवक बढ़ेगा लेकिन कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी कलह दिख रही है। पूंजी निवेश न करें। नुकसान की आशंका है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ
आज सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से शुभ दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन
आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post a Comment

0 Comments