बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के नगरा ब्लॉक का ऐतिहासिक अधिवेशन शुक्रवार को ड्वाकरा हॉल नगरा में सम्पन्न हुआ, जिसका उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि जिला संरक्षक अरुण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ.घनश्याम चौबे, महामंत्री धीरज राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, रेवती अध्यक्ष अरविन्द श्रीराश्मि, चिलकहर अध्यक्ष अनिल सिंह, बांसडीह अध्यक्ष शर्मानाथ यादव सहित बांसडीह के प्रभारी ओमकार नाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्यातिथि अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जब-जब शिक्षक हितों और सम्मान की बात आई है, तब-तब विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन संघर्ष किया है। इतना ही नहीं, एसोसिएशन का आविर्भाव संघर्षों से ही हुआ है। एक एक शिक्षक समस्याओं के समाधान और सम्मान के लिये एसोसिएशन दृढ़ संकल्पित है। जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने हर एक शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिये अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुये कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समुदाय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। आने वाला समय हमारे लिये अनेक चुनौतियों को लेकर आने वाला है। ऐसे में हमें हर चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इसे नकारा नहीं जा सकता कि तथाकथित स्वयम्भू शिक्षक नेताओं की गुलदस्ता संस्कृति से विभागीय अधिकारियों का नापाक इरादों वाला हौसला अफ़जाई हुआ है, लेकिन अधिकारी इस मुगालते में न रहें कि वो शिक्षकों का शोषण और उत्पीड़न कर पाएंगे। उनकी मंशा परवान नहीं चढ़ पायेगी, क्योंकि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एक-एक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित है।
महामंत्री धीरज राय ने कहा कि नगरा ब्लॉक की हर शिक्षक समस्या हम तक पहुंचाये, उसका हर हाल में समाधान कराया जायेगा। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई का शंखनाद एसोसिएशन ने ही किया था, जो अब बड़े आंदोलन का रुप ले चुका है। एसोसिएशन पुरानी पेंशन बहाली के हर संघर्ष में अगली कतार में खड़ा होकर अपनी आवाज को बुलन्द किया है। दावा किया कि विभागीय अधिकारियों और तथा-कथित शिक्षक नेताओं के गठजोड़ के परिणाम स्वरुप जनपद में वैज्ञानिक शोषणवाद का अभ्युदय हुआ है, जिसका प्रतिकार हमें संगठित होकर करना है। चिलकहर ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगरा के प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि हर शिक्षक समस्याओं के समाधान व सम्मान के लिये एसोसिएशन दृढ़ संकल्पित है। बांसडीह अध्यक्ष शर्मानाथ यादव ने शिक्षक हितों के संकल्प की प्रतिबद्धता दुहराते हुये हर चुनौतियों का सामना अगली कतार में खड़े रह कर करने की बात कही। रेवती ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द श्रीरश्मि ने ऊर्जावान नवनियुक्त शिक्षक साथियों का आह्वान करते हुये कहा कि एसोसिएशन ही ऐसा विशिष्ट शिक्षक संगठन है, जो हमेशा ही एक-एक शिक्षकों की आवाज बनने का काम करता है।
नगरा ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप राही व मंत्री बने आशीष श्रीवास्तव
अधिवेशन के दूसरे सत्र में सैकड़ों शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव किया। ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप राही व मंत्री आशीष श्रीवास्तव को निर्विरोध चूना गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, डॉ. बृजेश कुमार यादव, कुलदीप जी, श्रीमती नित श्रीवास्तव, संगठन मंत्री यशवंत सिंह, शिवप्रसाद बिंद, संयुक्त मंत्री राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पद और गोपनीयता की शपथ जनपद द्वारा नामित चुनाव अधिकारी ओमकारनाथ पांडेय प्रभारी बांसडीह व शर्मानाथ यादव अध्यक्ष बांसडीह ने दिलाई। अध्यक्षता जनार्दन तिवारी व संचालन अशोक कुमार वर्मा ने किया।
अधिवेशन में आनंद कुमार, दुर्गेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मु.महमूद, सुभाष प्रसाद, संतोष गुप्ता, महबूब आलम, जितेन्द्र कुमार यादव, विमल देवी, राजिता पटेल, लालसा देवी, अजय श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, राधेश्याम प्रसाद, विकास कुमार यादव, अभिषेक त्रिपाठी, नवाज आलम सिद्दकी, अमर नाथ यादव, मनोज कुमार, मनोज यादव, बच्चालाल, रणवीर सिंह, अरविन्द कुमार, रमेश प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, शीला देवी, इंद्रावती सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
संजीव कुमार सिंह
0 Comments