मझौवां, बलिया। क्षेत्र के उदई छपरा निवासी समाजसेवी, कांग्रेस नेता एडवोकेट केदार नाथ यादव की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ उनकी धर्मपत्नी कमला देवी, ज्येष्ठ पुत्र मनोज कुमार यादव पूर्व प्रधान, पुत्रवधू सरोज देवी पूर्व प्रधान, अशोक कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव उर्फ गुड्डू, पंकज यादव उर्फ मुनु, कौशल कुमार यादव ने पुष्प अर्पित कर किया। वक्ताओं ने स्व. यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यापक मदन जी उपाध्याय ने कहा कि एडवोकेट केदार नाथ यादव ग्राम विकास में अग्रणी भूमिका निभाते थे। एक कुशल वकील के रूप में वे गरीब व मजलूम की सेवा में लगे रहते थे। सभा में अश्वनी प्रताप सिंह, आदर्श यादव, पूर्व प्रधान अमरनाथ, संजय यादव, सुनील उपाध्याय उर्फ झारखंडी बाबा, काशीनाथ यादव, विजय लाल श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, सुग्रीव यादव, श्रीभगवान यादव, सोनू गुप्ता, कपीलमुनी चौधरी, गुरुचरण यादव, ओमप्रकाश यादव, शिवजी गुप्ता, छोटक चौधरी, दीपलाल यादव, परमहंस यादव, बिष्णु जी यादव, नागेन्द्र चौधरी, बच्चा जी, पुतुल तिवारी, भरत यादव, कमलेश कुमार, बुलबुल इत्यादि मौजूद रहे। सभी आगंतुकों के प्रति पूर्व प्रधान मनोज यादव ने आभार प्रकट किया।
हरेराम यादव
0 Comments