बलिया। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने संघ विरोधी कृत्यों में शामिल हनुमानगंज ब्लाक के उपाध्यक्ष विक्रमा यादव व मंत्री वीरेन्द्र कुमार को संगठन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हैै। संघ की बैठक में इस प्रकरण पर विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेकर संघ विरोधी कार्यो में लिप्त उक्त पदाधिकारियों को संघ के विधिक व्यवस्था के क्रम में दो वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। संघ के जिला महामंत्री सत्यदेव राम ने इस आशय का पत्र जारी किया हैै।
0 Comments