बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती में रिटायर्ड फौजी के घर से बंदूक चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। बांसडीह सीओ राजेश कुमार तिवारी व सहतवार थानाध्यक्ष ने फौजी के घर का जायजा लिया।
चांदपुर नई बस्ती (सिंगही) निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ 28 अगस्त को ग्वालियर अपने विभाग की पार्टी में गया हुआ था। 11 सितंबर की सुबह गांव आया। घर का दरवाजा खोला तो देखा की अंदर के एक घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला था। वहीं, घर में रखी 12 बोर की एक नाली बंदूक गायब और सब सामान सुरक्षित था।
वीरेन्द्र सिंह ने वारदात की सूचना तत्काल 112 नम्बर पर दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। बांसडीह सीओ राजेश कुमार तिवारी व सहतवार थानाध्यक्ष ने स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Comments