बलिया। घाघरा के छाड़न में डूबे दो दोस्तों का शव मिलते ही करूण-क्रंदन व चीत्कार मच गया। दोनों युवकों का शव खाट पर लेकर लोग जैसे ही गांव पहुंचे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बूढ़े, बच्चे और महिलाओं की भीड़ लग गयी। परिजन अपने लाडलों के शव को सीने से लगाकर रोने-बिलखने लगे। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्त का दिल सिसक रहा था और आंखों का कोर भींगा हुआ था। पुलिस ने दोनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव निवासी किशन कुमार (21) पुत्र चन्देश्वर राम व अनीश कुमार (20) पुत्र उमेश राम गुरुवार को करीब एक दर्जन दोस्तों के साथ खरीद गांव के समीप सरयू नदी के छाड़न में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय किशन और अनीश गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बड़ी जाल डालकर ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला था। घटना के करीब 30 घण्टा बाद दोनों दोस्तों का शव नदी में उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही आसपास के के लोगों का हुजूम नदी की तरफ दौड़ पड़ा। परिजन दहाड़े मारकर कर रोने लगे।परिजनों का रोना देख सभी की आंखों का कोर भींग गया था।
मिथिलेश सिंह
0 Comments