To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया पुलिस को मिली सफलता : दो युवकों के साथ पकड़ी शराब की लक्जरी तस्करी

बलिया। दुबहड पुलिस ने 06 पेटी अंग्रेजी शराब लदी बोलेरो के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।दुबहड़ पुलिस को यह सफलता प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद राठौर मय हमराही फोर्स को नगवा बंधा बंधुचक मोड पर गुरुवार की देर शाम मिली। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में विश्वजीत ठाकुर पुत्र गोपाल ठाकुर व अभिमन्यु पाण्डेय पुत्र विन्ध्याचल पाण्डेय (निवासी गंगौली, थाना सीमरी, जिला बक्सर बिहार) शामिल है। इन दोनों चार पहिया वाहन बोलेरो नं. JH01AN7741 से तस्करी के लिए 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 48 नग व कुल 288 नग 8 PM टेट्रा पैक प्रत्येक पैक में 180 ML.) ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। दुबहड पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों को चालान न्यायालय कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments