बलिया। आधार प्रमाणीकरण के मामले में सुस्त 718 स्कूलों की सूची जारी करते हुए बीएसए मनिराम सिंह खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। बीएसए ने स्पष्ट कहा है कि सम्बंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक से कार्य पूर्ण न होने के सम्बंध में प्रथम सुनवाई करते हुए कार्यालय में 03.10.2022 तक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। अन्यथा की दशा में सम्बंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ आपका (खंड शिक्षा अधिकारी) का भी वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जायेगा।
0 Comments