To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

13 सितम्बर 2022 : देखिए दैनिक पंचांग और राशिफल, इस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी


दिनांक 13.9.2022
तिथि तृतीया
नक्षत्र रेवती
करण विष्टि भद्र
पक्ष  कृष्ण
योग वृद्वि
वार मंगलवार

सूर्य-चंद्र संबंधी गणनाएं 
सूर्योदय 06:26:34
चंद्रोदय 20:53:32
चंद्र राशि मीन/मेष
सूर्य राशि  सिंह 
सूर्यास्त 18:4:142
चंद्रास्त 08:58:35
ऋतु शरद

हिंदू मास- एवं-वर्ष
शक सवत्सर १९४४  
विक्रम संवत २०७९  
हिजरी सन् १४४३
सूर्य दक्षिणायण
दिशा शूल उत्तर

शुभ-अशुभ समय
राहुकाल 15:38 - 17:10
गुलिक काल 12:34 - 14:06
अभिजीत12:10 - 12:59
यम गंट 09:31 - 11:02
अमृतकाल 03:00 से04:28 

दिन का चौघड़िया
रोग 06:27 - 07:59 अशुभ
उद्वेग 07:59 - 09:31 अशुभ
चर 09:31 - 11:02 शुभ
लाभ 11:02 - 12:34 शुभ
अमृत 12:34 - 14:06 शुभ
काल 14:06 - 15:38 अशुभ
शुभ 15:38 - 17:10 शुभ
रोग 17:10 - 18:42 अशुभ

चोघडिया, रात
काल 18:42 - 20:10 अशुभ
लाभ 20:10 - 21:38 शुभ
उद्वेग 21:38 - 23:06 अशुभ
शुभ 23:06 - 00.34शुभ
अमृत 00:34 - 02:03शुभ
चर 02:03- 03:31शुभ
रोग 03:31 - 04:59 अशुभ
काल 04:59 - 06:27 अशुभ


ध्यान रहे
पितरों को प्रसन्न करने के लिए किसी गरीब को भोजन, कपड़े, जूते-चप्पल, पैसे आदि चीजों का दान करना चाहिए।

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज राशिफल

मेष 
आज अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ 
आज किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

मिथुन 
आज संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

कर्क 
आज दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह 
आज अपने कपड़े रहन-सहन इन सबके आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आपसे नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या 
आज परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

तुला 
आज अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक 
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नती होगी।

धनु 
आज समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि अवश्य होगी।

मकर 
आज परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन-साथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 

कुंभ 
आज कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन 
आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी से बहस न करें अन्यथा हानि हो सकती है।
     
ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post a Comment

0 Comments