बैरिया, बलिया। आजादी के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक राम अनंत पांडेय की 118वीं जयंती शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छ्परा परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जुटे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें याद कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने पर बल दिया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन अस्पताल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामानंद पांडे के नाम पर शुरू होगा। वही महात्मा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित पंडित राम अनंत पांडे की प्रतिमा के बगल में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण पच्चीस लाख रुपए की लागत से होगा।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सैनिक स्कूल स्वीकृत हुआ है। शासन स्तर पर पहल कर इसे मॉडल सैनिक स्कूल के रूप में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडित राम अनंत पांडे का शिक्षा के प्रति जो सपना था, उस सपने को पूरा किया जाएगा। शिक्षा के स्तर को काफी ऊपर उठाया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा को राम प्रकाश सिंह, उप प्रमुख सुशील पांडे, राजेश पांडे, कमान्तक पांडे, सुमन पांडे, प्रधान प्रतिनिधि दशरथ साह, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिवम पांडे, अरुण पांडे, बलराम सिंह, मुन्ना पाण्डेय, शिक्षक नेता राधेश्याम पाण्डेय के अलवा दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंगार सरोज ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता मुरली छपरा ब्लॉक प्रमुख तथा विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया सिंह व संचालन कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ मुन्नी पाण्डेय ने किया।
शिवदयाल पांडेय मनन
0 Comments