मझौवां, बलिया। अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ इलाज के बलिया गई महिला चार दिन बाद भी घर नहीं लौटी, इससे परिजन परेशान है। जगह-जगह खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चलने पर पति ने हल्दी पुलिस को तहरीर दी है।
बता दे कि हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां निवासी अशोक सिंह की पत्नी सुमन सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ 29 जुलाई को घर से बलिया के लिए गई थी, जो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उनकी काफी खोज बीन की। कही पता नहीं चलने पर अशोक सिंह ने रविवार को तहरीर देकर थानाध्यक्ष हल्दी से गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार सुमन सिंह घर से सोने का गहना पहनकर गई थी।थानाध्यक्ष हल्दी राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। खोज बीन करने का प्रयास किया जा रहा है।
हरेराम यादव
0 Comments