लखनऊ। अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वहां, पत्नी ने पति को दांतों से काटकर घायल कर दिया है। घायल पति थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पत्नी कई तरह का नशा करती है। नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है। पीड़ित युवक ने पुलिस से नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
बता दें कि अलीगढ़ टप्पल थाने के एक गांव में नई नवेली दुल्हन पर पति को दांत से काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी शराब तथा भांग का सेवन करती है। फिर, घर में सभी से लड़ती झगड़ती है। कभी-कभी रात में अचानक नींद से जगा देती है। इसी तरह देर रात जगाकर झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दी। अपना सिर दीवार पर पटक दिया। फिर हाथापाई करते हुए उसके हाथ तथा छाती को दांतों से काटकर घायल कर दिया। इसके बाद अपने बुजुर्ग ससुर को जान से मारने की धमकी देते हुए शोरशराबा करने लगी।
0 Comments