आगरा। लव मैरिज से पहले प्रेमी ने प्रेमिका संग जो वादा किया था, उसे पूरे नहीं कर सका। विवाह के बाद पति-पत्नी में बात-बात पर झगड़ा होने लगा। इस दौरान दंपती के दो बच्चे भी हो गए। इस बीच, पति द्वारा अपने वादे नहीं निभाने पर पत्नी को आठ साल बाद दूसरे युवक से प्यार हो गया। वह तीन सप्ताह पहले घर छोड़ दूसरे प्रेमी संग कही चली गई। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है।
यहां के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक-युवती के बीच करीब दस साल पहले प्यार हाे गया। दोनाें के परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया, क्योंकि दोनाें अलग-अलग समाज से थे। फिर भी दोनों ने परिवार वालों के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया। युवती को अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा था।
पति एक फैक्ट्री में काम करता है। शादी के कुछ साल बाद ही दंपती में रार शुरू हो गई। इस दौरान' दो बच्चे भी हो गए। मगर, दंपती में रार बढ़ती गई। पति के अनुसार तीन महीने पहले पत्नी उससे बोदला चौराहे तक जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद से गायब है। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया हैं। इसके चलते वह घर छोड़कर उसके साथ चली गई है।
0 Comments