मझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटा 8 सेमी की बढ़ोत्तरी से फ्लड एरिया के गांवों में खलबली मच गई है। गंगा नदी की उफनाई लहरें केन्द्रीय जल आयोग के गायघाट गेज पर गुरुवार की अपराह्न 4 बजे वार्निंग लेबल 56.615 मीटर को पार कर 56.820 मीटर हो गया। वहीं, शाम 8 बजे 56.850 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी की लहरें खतरा बिन्दु की ओर बढ़ना शुरू कर दी। गायघाट गेज पर खतरा विन्दु 57.615 मीटर पर है। यदि बढ़ाव का क्रम 8 सेमी प्रति घंटा ही बना रहा तो नदी 19 अगस्त को खतरा विन्दु पार कर सकती है। नदी का तेवर देख दुबेछपरा, गोपालपुर, उदयीछपरा, सुघरछपरा इत्यादि गांवों के लोगों की चिन्ता बढ़ गयी है।
हरेराम यादव
0 Comments