लखनऊ। केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 46 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इन शिक्षकों को 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वालों की सूची में उत्तर प्रदेश से सिर्फ एक नाम खुर्शीद अहमद का है।
खुर्शीद अहमद देवरिया जनपद के कंपोजिट स्कूल सहवा (Composite School Sahawa) में अध्यापक है। वह अपनी शिक्षण शैली की वजह से छात्रों में खासे पसंद किए जाते हैं। उनके शिक्षण का तरीका बेहद सहज और सरल है। राष्ट्रीय पुरस्कार की सूची में जगह बनाने पर खुर्शीद अहमद को देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अफसरों तथा जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments