बलिया। उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को बनाये जाने से कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जगह-जगह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिये जानेे लगा।
जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर भी जिला पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि श्री चौधरी के नेतृत्व में 2024 में पुनः भाजपा की जीत होगी। इस मौके पर प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अमीत दूवे, अशोक यादव, राजीव मोहन चौधरी, अंजनी राय, पंकज सिंह, सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, शितांसू गुप्ता, प्रतुल ओझा, भरत राय, अजय सिंह आदि लोग रहे।
0 Comments