बलिया। मिश्र के छपरा, दुबहर निवासी सेवानिवृत सब इंसपेक्टर वीरेन्द्र मिश्र (62) पुत्र स्व. महाबीर मिश्र का आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह आठ बजे हो गया। व्यवहार कुशल वीरेन्द्र मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही लोग मर्माहत हो गये। शोकाकुल परिवार को साहस प्रदान करने के लिए शुभेच्छुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। स्व मिश्र के छोटे भाई जय प्रकाश मिश्र (सअ/पूर्व प्रधानाचार्य, उमावि नीरूपुर) ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
0 Comments