हल्दी, बलिया। हल्दी पुलिस ने 1.7 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को संबंधित धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष हल्दी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी पुलिस फोर्स के साथ रुद्रपुर गांव निवासी मंगरू यादव पुत्र स्व. लालपति यादव को गायघाट कुआं नं. एक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 1.7 किलो नाजायज गांजा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उनि शिवमूर्ति तिवारी के साथ कां. हर्षित पाण्डेय, कां. धर्मेन्द्र कुमार व कां. शिवनारायण पाल शामिल रहे।
एके भारद्वाज
0 Comments