जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों की स्मृतियों को नमन किया।ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश सिंह ने संयुक्त रुप से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह भोला, प्रधानाचार्य छितेश्वर मिश्र, प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, चंद्रकांत पाठक, विजय पाल सिंह, आशीष त्रिवेदी, अरविंद उपाध्याय, सुभाष, राजेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय, अख्तर अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्याम बहादुर सिंह व संचालन रमाशंकर यादव एवं हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।आयोजक उमेश कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
15 सेनानी परिवार के सदस्य सम्मानित
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व विधायक केतकी सिंह ने संयुक्त रूप से सेनानी परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुखपुरा कस्बे के 15 सेनानी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
75 छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शहीद दिवस पर आयोजित विभिन्न स्कूलों में निबंध व चित्र प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत सुखपुरा की पहल सराहनीय : डीएम
ग्राम पंचायत सुखपुरा द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए क्रय किए गए दो कूड़ा वाहनों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत सुखपुरा की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। इस तरह की पहल जिले के अन्य गांवों को भी करनी चाहिए। इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का मिशन सफल होगा।
उमेश सिंह
0 Comments