बलिया। स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ पर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में गरिमामय रूप से मनाये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार की अपेक्षानुसार मुख्य सचिव, उप्र शासन द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सन्दर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये है। इसके क्रम में जनपद स्तरीय समिति की बैठक में 08.08.2022 को लिए निर्णय के आलोक में ब्लाक स्तरीय समिति द्वारा मानक के सापेक्ष उत्कृष्ट विद्यालय एवं उत्कृष्ट अध्यापकों की सूची बीएसए कार्यालय में 16.08.2022 को उपलब्ध करायी गयी। पुनः जिला स्तरीय समिति के समुख रखते हुए जांचोपरान्त 75 अध्यापकों एवं 75 विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए सूची तैयार की गई है। बीएसए मनिराम सिंह ने सूची से सम्बन्धित अध्यापकों से कहा है कि 17.08.2022 को दोपहर 12 बजे क्रीडा बहुउद्देश्य सभागार कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया में आयोजित उत्कृष्ट अध्यापक एवं उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान समारोह में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
0 Comments