रेवती, बलिया। रेवती रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन तथा रेल क्रासिंग के मध्य मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान इण्टर कालेज के पूर्व शिक्षक त्रिलोकी नाथ उपाध्याय के पोते तथा उनके पुत्र मिथिलेश उपाध्याय के छोटे पुत्र मयंक उपाध्याय (18) के रूप में किया।
बताया जा रहा है कि मयंक शनिवार की शाम करीब चार बाजे घर से निकाला। उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। काफी देर तक वह घर पर दिखाई नहीं पड़ा तो घर की महिलाओं ने पिता तथा बाबा को फोन से सूचित किया गया कि मयंक घर पर नहीं है। घर के लोगों के साथ आसपास के लोग अगल-बगल एवं संभावित स्थलों तथा रिश्तेदारी नातेदारी में फोन से संपर्क करने लगे।
शाम लगभग 5 बजे पता चला कि बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक लड़का कट गया है। उधर, माल गाड़ी का चालक लड़के के कटने का मेमो सहतवार रेलवे स्टेशन को सौंप कर आगे निकल गया था। धीरे-धीरे घटना की चर्चा होने लगी। परिवारी जन देर रात घटनास्थल पर पहुंचे तो 38/41 नंबर पोल के पास उक्त किशोर का कटा शव पड़ा हुआ था।
जीआरपी के एसआई श्याम जी यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा शव को समेट कर बलिया ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां आशा देवी सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक युवक के एक भाई तथा बहन हैं। घटना के बारे में जो भी सुना श्री उपाध्याय के घर पहुंचा तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।
0 Comments