बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर रोड पर खड़े ट्रैक्टर पर रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ट्रैक्टर स्वामी ने पुलिस को सूचना दिया। बलेऊर निवासी चंद्रशेखर गुप्ता का ट्रैक्टर रविवार की रात चांदपुर मार्ग पर स्थित उनके मकान के सामने खड़ा था। रात में किसी वक्त चोरों ने ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर गायब कर दिया। सोमवार की सुबह परिवार के लोग घर से बाहर निकले तो ट्रैक्टर गायब था। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में खलबली मच गयी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments