बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि शिवरामपुर गांव निवासी भूलन गोंड (35) शनिवार की शाम राजपुर बाजार गये थे। वहां से लौटते वक्त राजपुर गांव के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया। इससे भूलन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवक के घर कोहराम मच गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments