बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अपने घर में सोई किशोरी के साथ तथाकथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने शनिवार को नगरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किशोरी की मां छत पर तथा पिता घर के बाहर सोये था। रात लगभग 12.00 पड़ोस का एक लड़का चहारदीवारी फांदकर आंगन में कूद गया तथा घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां और पिता जग गए तथा भागते हुए लड़के को पकड़ लिया, लेकिन शोर सुनकर आरोपी लड़के के घर वाले जबरन उसे छुड़ा ले गए।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments