मझौवां, बलिया। विकास खण्ड बेलहरी की ग्राम पंचायत दिघार निवासी व पूर्णानंद इंटर कॉलेज दुबे छपरा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र (65) का निधन गुरुवार को हो गया। उनके निधन से परिवार व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया, जहां मुखाग्नि उनके बड़े भाई सहदेव मिश्र ने दी। इस मौके पर इंद्रदेव मिश्र, संतोष मिश्रा, विनोद सिंह, रवि मिश्रा, अश्वनी दूवे उर्फ सोनू दूवे सहित दर्जनों लोग नेता जी अन्तिम संस्कार में शामिल हूए।
0 Comments