रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा नगर के गांधी पार्क स्थित सरोवर में शुक्रवार को मछली का शिकार करते वक्त गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मल्लाह टोली निवासी रवि साहनी (21) पुत्र जितेंद्र साहनी शुक्रवार को सरोवर में मछली मार रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आस-पास के लोगों ने युवक को बाहर निकाल कर सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के घर कोहराम मच गया है।
0 Comments