बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा चौराहे के पास पति-पत्नी के बीच इतना विवाद बढ़ा कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सुखपुरा निवासी शिवजी रौनियार का विवाद सोमवार की रात करीब 9.30 बजे पत्नी के साथ हो गया। 'शक' का विवाद इतना बढ़ा कि पति पत्नी पर धारदार हथियार लेकर टूट पड़ा। गंभीर रूप से घायल पत्नी को परिजन जिला अस्पताल ले गये है। इस सम्बंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष अमित सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पति ने पत्नी पर हमला किया है। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments