बलिया। जनपद स्तर पर पांच प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक का चयन उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में हुआ है, जबकि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक खंड शिक्षा अधिकारी चयनित हुए है।
उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में जहां शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि जाम के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह का चयन हुआ है, वहीं शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कम्पोजिट विद्यालय सरयां के प्रधानाध्यापक श्रीमती कंचन पांडेय चयनित हुई है। इसी तरह शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्रावि बनरहा के प्रअ जयप्रकाश राय, शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्रावि उससा के प्रधानाधापक ब्रजेश कुमार तथा शिक्षा क्षेत्र बांसडीहं के कम्पोजिट विद्यालयं बंकवा के प्रअ अवध राम उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित हुए है। वहीं, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा१ दुर्गा प्रसद चयनित हुए है।
0 Comments