To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया : दोनों किशोरियों के परिजन परेशान

बैरिया, बलिया बैरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो किशोरियों को एक पखवारे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। दोनों किशोरियों के पीड़ित पिता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।  

बीते 05 जून को नेका राय के टोला निवासी एक किशोरी उस समय गायब हो गयी, जब वह अपने घर में सो रही थी। गायब किशोरी को अपने स्तर से खोजबीन के बाद पीड़ित पिता द्वारा बैरिया थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। तब से पीड़ित पिता कभी थाना तो कभी एसपी ऑफिस का चक्कर लगा रहे है। ठीक इसी तरह चांदपुर निवासी एक नाबालिक लड़की को 14 जून को अपहृत कर लिया गया। पिता द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बावजूद इसके पुलिस गायब किशोरी को बरामद कर सकी है। चांदपुर के पीड़ित ने बताया कि कई बार थाने गए, किंतु अभी तक पुलिस ने इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस बावत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों गायब किशोरियों के अपहरण का मामला पंजीकृत किया जा चुका है। पुलिस दोनों मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

शिवदयाल पांडेय मनन

Post a Comment

0 Comments