मझौवां, बलिया। बैरिया तहसील की ग्राम पंचायत जगदेवा के पूर्वा पान्डेयपुर निवासी पत्रकार कन्हैया मिश्र की माता सोनामती देवी (62) का आकस्मिक निधन बुधवार के देर रात्रि में हो गया। मृदुभाषी स्वभाव तथा सहनशील व्यक्तित्व के धनी सोनामती देवी के निधन से गांव मुहल्ला के लोग काफी मर्माहत है। वहीं, शोक सभा कर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अरविंद पाठक, मुखिया तिवारी, सिन्धु तिवारी, सुरेश मिश्रा, टुनटुन तिवारी, अनील सिंह, अर्जुन साह, रविन्द्र मिश्रा, बसंत लाल श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद हिन्द, शिवदयाल पाण्डेय, अनील मिश्रा, श्रीभगवान मिश्रा, श्रीराम मिश्रा, शिवनारायण मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरेराम यादव
0 Comments