बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े में घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने छेड़खानी व दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में बैठी उसकी मां पहुचीं, तब तक युवक वहां से भाग निकला। घटना को लेकर देर तक हंगामा मचा। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोरी को लेकर थाने पहुंचीं मां ने पुलिस को सारी बात बताई। पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व घर में घुसने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।
0 Comments