रामगढ़, बलिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार की शाम रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक चल रहे कटान रोधी पांचों परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने विभाग के एसडीओ मोहित गुप्ता से अब तक कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की पूछा कि मानसून सक्रिय हो गया है, ऐसे में काम अभी 50% ही पूर्ण हो पाया है। यदि बाढ़ आती है तो आप कैसे निपटेंगे। इस पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निचले स्तर के तीन से चार लेयर का प्लेटफार्म हर जगह तैयार हो गए हैं। यदि गंगा का जलस्तर बढ़ता भी है तो ऊपर का काम आसानी से पूरा कर लिया जाएगा। कोई दिक्कत नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 व गांव को बचाया जाएगा।
बता दें कि करीब ₹55 करोड़ की लागत से रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक कटान रोधी कार्य चल रहा है। विभाग की माने तो कही 70% तो कहीं साठ पर्सेंट तक कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप था कि सबसे खराब स्थिति सुघर छपरा व दुबे छपरा की है, जहां संसाधन के अभाव में काम बंद पड़े हैं। राज्यसभा सांसद ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से कहा कि संसाधन व मजदूर बढ़ाया जाए। समय का पूरा ख्याल रखा जाए। गंगा नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ना शुरू हो सकता है, मानसून सक्रिय है। अगर मानक में कहीं कोताही बरतने की शिकायत मिली तो इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की जाएगी। लापरवाह अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। यह मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस मौके पर बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता मोहित गुप्ता, अवर अभियंता प्रशांत कुमार, जावेद अहमद, अरविंद सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
0 Comments