To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया में छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय की मौजूदगी में कुछ यूं मना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 49वें जन्मदिन पर 49 पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय ने कहा कि बलिया के विकास और युवाओं की बेहतर शिक्षा के लिए सपा सरकार ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय दिया, जो वर्तमान में प्रदेश सरकार की उपेक्षा से वर्ष में आधे दिन पानी में ही डूबा रहता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मार्कण्डेय यादव, चन्दन यादव, धनु यादव, विशाल‚ पियूष, अभिषेक, सोनू, सुधांशु सिंह, अतुल पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments