To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

Samajwadi party : अखिलेश यादव ने उठाया बड़ा कदम, सपा की सभी राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी भंग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी संगठन भंग कर दिया है। सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भंग की है। 2022 विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। समाजवादी पार्टी यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बने रहेंगे। लगातार समीक्षा बैठकों के बाद समाजवादी पार्टी ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 

Post a Comment

0 Comments