लखनऊ। बलरामपुर जिले के इमिलिया डिहवा गांव में खेत से पाइप ले जाने के विवाद में प्रधान ने दो भाईयों को गोली मार दी। आनन-फानन में दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कालेज लखनऊ लाते समय रास्ते में ही एक की मौत हो गई। पुलिस ने प्रधान सुनील कुमार जायसवाल उर्फ बाबा, सुखराम तथा बुद्धराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, लेकिन मुख्य अभियुक्त प्रधान फरार है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस को दिये तहरीर में शिव कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि नलकूप से गन्ने की सिंचाई के लिए प्रधान सुनील कुमार जायसवाल के खेत से पाइप ले गए थे। रंजिश के चलते प्रधान ने पाइप निकाल कर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर प्रधान ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राज कुमार के पेट और शिव कुमार के हाथ में लगी। परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने राज कुमार को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया।
0 Comments