बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर स्थित रामेश्वर महादेव का 18वां वार्षिकोत्सव रविवार को बड़े हर्षोंल्लास मनाया गया। दिन भर रूद्राष्टाधाई मंत्रों से रामेश्वर महोदव का अभिषेक विभिन्न समाग्रियों से जपात्मक, हवनात्मक से किया गया। अनुष्ठान में मंत्रों की ध्वनि से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय रहा।
यह भी पढ़ें : बलिया : चोरी की पांच बाइकों के साथ पांच युवक गिरफ्तार
अभिषेक के आचार्य पण्डित योगेन्द्र नाथ दूबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ है। अनुष्टान के बाद सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामकृष्ण दूबे, अरूण दूबे, भरत दूबे, आत्मानन्द पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, सतीश पाण्डेय, मुन्ना ओझा, दीपक शुक्ला, गोलू, भोलू, शिवांस, देवांस, बंकू, शुशील पाण्डेय, विन्ध्याचल दूबे आदि ने भाग लिया।
शिवदयाल पांडेय मनन
0 Comments