लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले से बलिया, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारी बदल गये है। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा बलिया के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।
1.कृष्णा करुणेश : डीएम गोरखपुर
2. विजय किरण आनंद : प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त
3. अनामिका सिंह सचिव
4. सूर्यपाल गंगवार : डीएम लखनऊ
5. अभिषेक प्रकाश : सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
6. विशाख जी. : डीएम कानपुर
7.भवानी सिंह : एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
8. अनुपम शुक्ला : विशेष सचिव ऊर्जा
9. सीलम साईं : सीडीओ जौनपुर
10. सेल्वा कुमारी जे : आयुक्त बरेली
11. सौम्या अग्रवाल : डीएम बलिया
12. इंद्र विक्रम सिंह : डीएम अलीगढ़
13. प्रियंका निरंजन : डीएम बस्ती
14. चांदनी सिंह : डीएम जालौन
15. अवनीश कुमार राय : डीएम इटावा
16. श्रुति सिंह : सचिव, चिकित्सा
17. रवि रंजन : डीएम फिरोजाबाद
18. नेहा शर्मा : निदेशक, स्थानीय निकाय
19. शकुंतला गौतम : श्रम आयुक्त, कानपुर
20. आर रमेश कुमार : प्रमुख सचिव, रेशम
21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय : उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
0 Comments