बलिया। थानाध्यक्ष नगरा देवेन्द्र नाथ दुबे मय पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने धारा 376/506 भादवि से संबंधित अभियुक्त राजा गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता को मुखबिरी सूचना के आधार पर गुरुवार को ताड़ीबड़ागांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह व राकेश यादव, कां. प्रिन्स सिंह शिवम पटेल शामिल रहे।
बता दें कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सायं एक युवक द्वारा डरा धमका कर एक युवती से दुष्कर्म की बात सामने आई थी। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी पीड़िता को आरोपी ने दिया था। बुधवार की पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश तेज कर दी थी।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments