नई दिल्ली। प्यार तो बस प्यार होता है... वो देश की सीमाएं नहीं देखता, उसे भी लांघने की कूबत रखता है। इसे साबित किया है एक बांग्लादेशी लड़की (Bangladeshi girl) ने। प्रेम दीवानी इस लड़की की कहानी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे और कहेंगे, क्या जरुरत थी जान जोखिम में डालने की।
मीडिया रिपोर्ट्स है कि बांग्लादेश की 22 वर्षीय इस युवती का नाम कृष्णा मंडल है। फेसबुक के जरिये कृष्णा मंडल की दोस्ती भारत (India) के अभिक मंडल के साथ शुरू हुई, जो कुछ दिन बाद ही प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ-साथ जीने मरने का फैसला किया और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन मुश्किल ये थी कि भारत आने के लिए कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था। प्रेमी से मिलने और शादी का सपना संजोए कृष्णा ने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का विकल्प चुना।
अपने निश्चय पर अडिग बांग्लादेशी युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पश्चिम बंगाल (भारत) और बांग्लादेश में स्थित सबसे बड़ी नदी सुंदरवन डेल्टा (Sundarbans Delta) में प्रवेश की। सुंदरवन डेल्टा रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है, लेकिन खतरनाक जंगली जानवरों की परवाह किए बगैर कृष्णा ने डेल्टा को एक घंटे तक तैरकर अपने प्यार को हासिल करने के लिए भारत पहुंची।
चार दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर (Kalighat Temple) में अभिक से शादी भी कर ली। लेकिन कृष्णा की मुश्किल कम नहीं हुई। कृष्णा को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स है कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है। शादी के बाद पत्नी की ये हालत देखकर अभिक मंडल काफी परेशान है।
0 Comments